
प्राविधिक शिक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को मिलेगी वरीयता- कैबिनेट मंत्री आशीष
पिंडरा विस् में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश।
पिंडरा/संसद वाणी
प्राविधिक व बाट माप व उपभोक्ता संरक्षण के कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने कहाकि इस बार सरकार गरीब तबके के महिलाओं को आगे लाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही है। जिससे गरीब तबके की महिलाएं भी उच्च व आईटी सेक्टर में जा सकेगी। उक्त बातें सोमवार को पिंडरा स्थित अपनादल दल के संस्थापक सदस्य रहे स्व0 सुरेन्द्र पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण व अपने अभिनंदन समारोह के पश्चात क्षेत्रीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहाकि इस सरकार में उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए भी विविध नए कानून बनाये जाएंगे। जिससे उपभोक्ताओं को जल्दी न्याय मिल सके। साथ प्रदेश के प्रत्येक प्राविधिक कॉलेज में महिलाओं के लिए स्थान सुरक्षित होंगे। जिसमे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं होंगी। एक प्रश्न के उत्तर में कहाकि बाबा जी का बुलडोजर सही चल रहा है। माफिया और बदमाशों के खिलाफ इसी तरह कार्यवाही चलती रहेगी। वही कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ के हर दुख में पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्ही के दम पर हम सरकार में शामिल हुए और दर्जन भर सीटे जीती।
कैबिनेट मंत्री के पिंडरा पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया औऱ माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमकुमारी पटेल, राजेन्द्र पटेल, ग्राम प्रधान रामजग पटेल, ब्रह्मजीत सिंह गुड्डू, अमन जायसवाल, डॉ सियाराम, मोहन पटेल, रामाशंकर , गुड्डू पटेल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता रहे।
जाम में जब फंस गए कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री का काफिला ज्यो ही कार्यक्रम स्थल से आगे बढ़ा मंत्री जी जाम में फंस गए। बताते हैं कि कार्यकर्ताओ के वाहन आड़े तिरछे खड़े होने से जाम लग गया। जिसके कारण 15 मिनट तक मंत्री व उनके समर्थक जाम में फंसे रहे। जबकि मौके पर एसडीएम पिंडरा राजीव कुमार राय, तहसीलदार विकास पांडेय, इंस्पेक्टर फूलपुर मुन्नाराम समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष के कैबिनेट मंत्री बनने पर जनपद व पिंडरा विस् क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। झंडे व बैनर के साथ कार्यकर्ता सड़क पर खड़े होकर इंतजार करते रहे। वही बाबतपुर चौराहे पर भी कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।